भाऊपुर जल निगम परिसर से केबल चोरी, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव स्थित जल निगम परिसर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कई स्थानों से केबल काटकर चोरी कर लिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, जल निगम के ऑपरेटर रवि कुमार राय बुधवार सुबह करीब सात बजे पंप चालू करने के लिए परिसर पहुंचे। वहां कई स्थानों से केबल कटा हुआ मिला। उन्होंने आसपास जांच की तो केबल गायब था। चोरी की जानकारी होते ही ऑपरेटर ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के स्थानों की जानकारी लेने के साथ ही चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद जल निगम की पंप संचालन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇