इतिहास के पन्नों से कौन गायब’ नुक्कड़ नाटक ने महिलाओं के योगदान को किया उजागर
वाराणसी। भीषमपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय, सेवापुरी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘इतिहास के पन्नों से कौन गायब’ विषयक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। डॉ. रश्मि कुमारी के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान पर आधारित रहा।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि कुमारी ने कहा कि भारतीय इतिहास में महिलाओं के योगदान को कई बार अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को समाज के केंद्र में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
नाटक में सुहानी सिंह, राय ज्योति ब्रजेश, जागृति दूबे, परी सिंह, नीतिका, आस्था और तनु सिंह ने जीवंत अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविप्रकाश गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. कमलेश वर्मा, प्रो. राम कृष्ण गौतम, प्रो. सत्यनारायण वर्मा, प्रो. अर्चना गुप्ता, डॉ. स्वर्णिम घोष, डॉ. संजय भारती, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सुष्मिता, डॉ. प्रिया मिश्रा, डॉ. सुधा तिवारी, राम किंकर सिंह, रामायण विश्वकर्मा, दयाराम यादव और मिट्ठू राम का योगदान रहा।
#LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS #letestअपडेट 👇👇