चित्तौड़गढ़: घाघसा में पत्नी के मायके से नहीं लौटने से क्षुब्ध होकर युवक ने ज़हरीली वस्तु का सेवन कर की आत्महत्या
घाघसा में पत्नी के मायके से नहीं लौटने से क्षुब्ध होकर एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसकी जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। बताया जाता है कि 19 वर्षीय कमलेश पुत्र भेरूलाल डांगी ने भाई दिनेश के साथ चित्तौड़गढ़ से घर लौटने के बाद जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। युवक की बहन के बदले आटे-साटे में शादी के बाद भी पत्नी मायके से नहीं लौट रही थी, जिसको लेकर वह तनाव में चल रहा था।