सादुलशहर: बनवाली गांव से युवती हुई लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज
सादुलशहर के बनवाली गांव से युवती लापता हो गई। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। लालगढ़ थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर बताया कि उसकी पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई और उसे कई स्थानों पर तलाश किया गया लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।