इटारसी: इटारसी पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं उनके भाई पर सहकारी भंडार में धोखाधड़ी जालसाजी एवं गबन का मामला किया दर्ज
इटारसी पुलिस ने इटारसी निवासी प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार उपाध्याय और उनके भाई अमोल उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और गबन सहित विभिन्न धाराओं में शनिवार रविवार दरमियानी रात को मामला दर्ज किया है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत की गई। दोनों पर सहकारी उपभोक्ता भंडार का आरोप है।