कोल: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा के सामने रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी जीआरपी
Koil, Aligarh | May 8, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन के निकट गुरुद्वारा के सामने रेलवे ट्रैक की है। जहां बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिला।सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।