कोल: चिकावटी के निकट कैंटर में घुसी पुलिस की सरकारी गाड़ी, हादसे में 3 पुलिसकर्मी और एक अभियुक्त की हुई मौत; 2 घायल
Koil, Aligarh | May 8, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के चिकावटी के निकट हाईवे पर सुबह लगभग 9:00 बजे एक दर्दनाक बड़ा हादसा हो गया फिरोजाबाद से बुलंदशहर के लिए कैदी को लेकर जा रही पुलिस की सरकारी गाड़ी खड़े कैंटर में पीछे से जा टकराई । तीन पुलिस कर्मियों सहित एक मुलजिम की मौके पर मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।