कोल: मडराक में आंधी से टूटा हाई टेंशन लाइन का तार, किसान की 4 भैंस और 1 गाय की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Koil, Aligarh | May 7, 2025 मडराक में तेज आंधी की वजह से हाई टेंशन लाइन का तार टूट गया। इस दौरान लाइन की चपेट में आकर किसान की 4 भैंस और 1 गाय सहित पांच पशुओं की मौत हो गई। किसान अपने पांच पशुओं का दूध बिक्री कर परिवार का पालन पोषण करता था। पशु चिकित्सक की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।