कोल: भारत सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया जागरूक #OperationSindoor
Koil, Aligarh | May 7, 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद अब अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भी जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल,जीआरपी स्वान दस्ता, सीआईबी द्वारा स्टेशन परिसर में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।प्लेटफार्म पर गश्त किया।