बहराइच: पुलिस लाइन के पास साइकिल सवार पिता-पुत्र को बाइक सवार ने मारी ठोकर, हादसे में पिता-पुत्र हुए घायल
देहात कोतवाली के पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार बाइक ने साईकिल में टक्कर मार दी। जिसके चलते साईकिल सवार पिता पुत्र रिसिया थाने के शास्त्री नगर के विजय श्याम व उसका बेटा बादल घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज जारी है।