कोरबा: फोकट पारा में जुए के फड़ पर पुलिस ने किया छापा, बरामद हुए एक लाख 40 हजार रुपये नकद
Korba, Korba | Aug 2, 2026 कोरबा पुलिस ने शनिवार दोपहर टीन बजे जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फोकट पारा नहर किनारे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए।बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फोकट पारा नहर के किनारे बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा।