सेपउ: शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Sepau, Dholpur | Aug 21, 2026 बसई नवाब। बसई नवाब कस्बे में आदर्श पब्लिक स्कूल के ठीक बगल स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार देर रात इनवर्टर में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, पंखे, दो एलईडी टीवी, बड़ी संख्या में