विजयराघवगढ़: कैमोर नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां, जगह-जगह कचरा व गंदगी
कैमोर में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है जगह-जगह कचरा व गंदगी का अंबार लगा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वच्छता के नाम पर कैमोर नगर परिषद के द्वारा लाखों रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन धरातल पर जगह-जगह कचरा व गंदगी का अंबार है लोगों ने प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।