पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर निकाली गई विशाल जागरूकता रैली
पूर्णिया में राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके दधीचि देहदान समिति की ओर रविवार को दोपहर के लगभग 3 बजे विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। एसपी स्वीटी सहरावत और समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर रैली को रवाना किया। ये रैली 2 किलोमीटर लंबी रही। जिसकी शुरुआत शहर के आरएन साह चौक से हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया