पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में बिजली के करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
पूर्णिया जिले के अमौर के बॅकेनिया बरैली गांव में बिजली के करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है. जिसका इलाज पूर्णिया में चल रहा है। घटना उस समय हुई जब शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे चापाकल पर काम चल रहा था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे दिया।