महसी: महसी में एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आठवें दिन भी जारी, न्यायिक कार्य ठप
महसी तहसील में एसडीएम आलोक प्रसाद के कथित अमर्यादित व्यवहार और जातिगत टिप्पणी के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक प्रदर्शन हुआ, जिससे न्यायिक कार्य पूरी तरह बाधित रहा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्र ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोश बढ़ रहा है।