शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। मामले में घायल बैरिया निवासी महेंद्र राम ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें अमर राम, गुड्डू राम समेत अन्य लोगों को आरोपित किया गया है।