जिले में प्रशासनिक कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। बैठक में विभागीय योजनाओं, अभियानों और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।