छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप, पुलिस का बड़ा खुलासा
छतरपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पन्ना जिले के नारायणपुरा निवासी संजय मिश्रा 1 जुलाई से लापता थे। बाद में अमानगंज रोड के जंगल में उनका शव और मोटरसाइकिल बरामद हुई।
जांच में पुलिस का कहना है कि हत्या की साजिश कथित तौर पर संजय की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह मामला पूरे बुंदेलखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पूरी खबर और हर अपडेट के लिए जुड़े रहें Bundeli Bhaukaal News के साथ।
#Chhatarpur #Panna #BreakingNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #PoliceInvestigation #BundeliBhaukaalNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #Bundelkhand #NewsUpdate