छतरपुर में अन्नदूत योजना पर सवाल!
बारीगढ़ के कैथिया तिराहे का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना से जुड़े बताए जा रहे वाहन से राशन की बोरियां बीच रास्ते में उतारकर अन्य वाहनों पर लादते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने गरीबों के राशन की कथित कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
क्या गरीबों के हक के राशन में गड़बड़ी हुई? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।#Chhatarpur #Barigarh #AnnadootYojana #Ration #MadhyaPradesh BreakingNews ViralVideo BundeliBhaukaalNews HindiNews LatestNews MPNews PublicIssue NewsUpdate