कैराना: कैराना स्थित सीजेएम कोर्ट ने हथियार बरामदगी के मामले में दोषी को सुनाई 5 माह के कारावास और अर्थदंड की सजा
Kairana, Shamli | Oct 21, 2026 वर्ष 2026 में शामली कोतवाली पर गांव बहावड़ी निवासी यशवीर के विरुद्ध अवैध हथियार बरामदगी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। इस मामले में कैराना स्थित सीजेएम कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाए जाने पर पांच माह के कारावास और तीन हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।