महावन: फरह में पड़ोसी की हत्या करने वाले दंपति को आजीवन कारावास, घर के बाहर रैंप बनाने का विरोध करने पर पड़ोसी को मारी थी गोली
फरह क्षैत मै पड़ोसी की हत्या करने वाले दंपति को आजीवन कारावास घर के बाहर रैंप बनाने का विरोध करने पर पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने वाले दंपति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने दोनों आरोपियों पर 45-45 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। मामला फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन का है।