Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में शुक्रवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फतेह सिंह खेल मैदान से स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं, बच्चों और नागरिकों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। #kcgdistrict #स्वतंत्रता_दौड़ - Khairagarh Chhuikhadan Gandai News