➡️ #बैतूल में "टरग नशा मुक्ति दिवस" पर युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ
मेरा युवा भारत बैतूल युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अभियान के तहत बैतूल में शुक्रवार को "टरग नशा मुक्ति दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसानों पर पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित युवाओं नशा मुक्ति हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ देता है। तंबाकू, शराब, गुटखा व अन्य मादक पदार्थों से कैंसर, लीवर खराब होना, मानसिक तनाव और आर्थिक बर्बादी जैसी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। रोशनी आर्य ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और नशे की लत उनकी ऊर्जा व सपनों को खत्म कर देती है। अंकित गवाडे ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल और रचनात्मक कार्यों से जुड़ें।
धनंजय सिंह ठाकुर ने "मेरा युवा भारत" की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंत्रालय का लक्ष्य युवाओं की शक्ति को सही दिशा देना है। अजय मिश्रा व तपेश साहू ने नशा छोड़ने के लिए मनोबल और परिवार के सहयोग को जरूरी बताया। अंत में सभी ने "नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो" के नारों के साथ संकल्प दोहराया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप तपेश साहू अजय मिश्रा धनंजय सिंह ठाकुर, अंकित वाले, रोशनी आर्य, राहुल, पाटकर , तपेश साहू, अजय मिश्रा, धनंजय सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026