सत्तर कटैया: बेला बगरौली के समीप बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो नशेड़ी को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार नशेड़ी को भेजा न्यायालय
बिहरा थाना पुलिस ने बेला बगरौली चौक के समीप दो नशैड़ी को नशे की हालत में हंगामा करते हुये गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नशेड़ी को जांच कर न्यायालय भेज दिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी करने की इस कार्रवाई के बाद नशेड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है।