सत्तर कटैया: विशनपुर गांव में एक दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में जख्मी हुये युवक का ईलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में पसरा मातम
विशनपुर पेट्रोल पंप के निकट बुधवार की सुबह टैक्टर की ठोकर लगने से राह चल रहे प्रिंस कुमार नामक युवक जख्मी हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी युवक को सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान गुरुवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। बिहरा थाना पुलिस मौत के बाद अग्रतर कार्रवाई में जुटी।