सत्तर कटैया: सिहौल के पास ग्लोबल इंटरनेशनल मिलिट्री स्कूल में दो लोगों ने मारपीट व तोड़फोड़ कर लूटपाट की, संचालक ने पुलिस से लगाई गुहार
सिहौल के पास अवस्थित ग्लोबल इंटरनेशनल मिलिट्री स्कूल में घुसकर दो लोगों ने मारपीट व तोड़फोड़ कर पचास हजार रुपये नकदी लूट ली। पीड़ित स्कूल संचालक ने बिहरा थाने में मामले की शिकायत कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। वहीं बिहरा पुलिस आवेदन के आलोक में छानबीन में जुट गई है।