सत्तर कटैया: विशनपुर पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक युवक हुआ जख्मी, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
विशनपुर पेट्रोल पंप के निकट बुधवार को एक ट्रैक्टर की टक्कर से राह चल रहे एक युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को इलाज हेतु सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जख्मी युवक विशनपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।