सत्तर कटैया: खादीपुर के पास प्रवाहित बिजली के तार गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई, इस घटना में कई लोग बाल-बाल बचे
खादीपुर के पास बिजली का प्रवाहित तार अचानक गिर गया। इस घटना में एक मवेशी(भैंस) की जहां मौत हो गई वहीं कई लोग बाल-बाल बचे। बुधवार की दोपहर हुये इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इस तरह की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश दिख रहा था। प्रफुल्ल यादव के मवेशी मरने के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।