सत्तर कटैया: बिहरा गांव में गैस सिलेंडर रिसाव के कारण एक घर में लगी आग, पैंतीस हजार नगदी सहित अन्य सामान जलकर हुआ नष्ट
बिहरा गांव में गुरूवार की रात एक घर में गैस में रिसाव के कारण आग लग गई। आग लगने से बद्री तांती का घर जलकर नष्ट हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक आग से घर में पुत्री की शादी के लिये रखे पैंतीस हजार रुपये नगदी सहित वस्त्र आदि जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने अंचल कार्यालय एवं बिहरा थाना में आवेदन देकर समुचित मुआवजे का मांग की।