बीकानेर: शनिवार को बीकानेर आएंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, कलेक्टर और एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति बी.आर. गवई शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संविधान के 75 वर्ष और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र