बांका: बांका न्यायालय परिसर से दो कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Banka, Banka | May 22, 2026 बांका व्यवहार न्यायालय परिसर से सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। आर्म्स एक्ट से जुड़े एक पुराने मामले में पेशी के दौरान दो कैदी भीड़ का फायदा उठाकर कोर्ट से फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह 6 बजे सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।