🚨 नंद नगरी में पथराव से मचा हड़कंप! 🚨
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी क्षेत्र में आपसी कलह को लेकर तीन मकानों को लेकर विवाद सामने आया। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे अचानक एक भीड़ ने रीटा नाम की महिला के घर पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही नंद नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और सर्विलांस तकनीक की मदद ली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
आखिर महिला के घर पर पथराव क्यों किया गया? कौन हैं पत्थरबाजी करने वाले? पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
#NandNagri #NandNagriPolice #NorthEastDelhi #DelhiNews #DelhiCrime CrimeNews StonePelting Pathrav DelhiPolice BreakingNews LatestNews CrimeReport CCTV PoliceInvestigation SNNewsDelhi SNNEWS DelhiCrimeNews YamunaPaar NewsUpdate
Seelam Pur, North East Delhi | Sep 11, 2026