बिसौली: सुरेनी पापड़ी गांव में मेंथा प्लांट हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सहायता दिलाने की उठाई मांग
बिसौली सुरैनी पापड़ी गांव में मेंथा टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने शनिवार को 3 बजे करीब पार्टी पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।