पूरनपुर: प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मेले में अश्लील डांस कराने का आरोप
पूरनपुर,कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर खुर्द में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में चल रहे मेले में अश्लील गाने बजाने और युवकों को युवतियों के वस्त्र पहनाकर नृत्य कराने के मामले में पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मेले के प्रबंधक प्रधानपति अर्जुन वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है।