अल्बर्ट एक्का (जारी): बारिश की कमी के बीच खेती में जुटे किसान, ट्रैक्टर से खेतों की जुताई तेज, धान रोपनी की तैयारी शुरू
मानसून की सुस्त रफ्तार के बावजूद जारी प्रखंड के ग्रामीण खेती-किसानी के कार्यों में पूरी तरह जुट गए हैं। सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे विभिन्न गांवों में किसान ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर धान रोपनी की तैयारी करते नजर आए। खेतों को समतल करने और पानी रोकने के लिए मेड़बंदी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। समय पर अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों को परेशानी होगी।