कुरई: सिवनी कृषि विज्ञान केंद्र में लगा स्वचालित मौसम स्टेशन, किसानों को मिलेगी रियल टाइम मौसम जानकारी
Kurai, Seoni | Jun 17, 2026 सिवनी कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अत्याधुनिक स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किया गया है। इससे किसानों को सटीक और समयबद्ध मौसम संबंधी जानकारी मिल सकेगी। यह स्टेशन तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा सहित विभिन्न मौसमीय आंकड़ों की निगरानी करेगा।