दारू: केसडा में फाइलेरिया जांच शिविर, 3 अलग-अलग टीमों ने देर रात 300 ग्रामीणों के स्लाइड सैंपल लिए
केसडा में फाइलेरिया जांच शिविर, 3 अलग-अलग टीमों ने देर रात 300 ग्रामीणों के स्लाइड सैंपल लिए। फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए टाटीझरिया के केसडा में बीते बुधवार रात्रि विशेष रात्रिकालीन रक्त जांच नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र के 20 वर्ष से ऊपर के महिला-पुरुषों की फाइलेरिया जांच की गई, जिसमें 300 स्लाइड सैंपल लिए गए।