तिर्वा: तिर्वा क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई, हादसे में एक यात्री की मौत और 7 घायल
Tirwa, Kannauj | Aug 21, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस सवार सात यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई।