महाशिवरात्रि त्योहार का समय नजदीक आते ही चकरनगर क्षेत्र से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे हैं। सजी-धजी कांवड़ में गंगाघाटों से गंगाजल लेकर शिवभक्तों की घर वापसी शुरू हो गई है। विशेष रूप से भिंड मध्यप्रदेश व जलोंन जिले के कांवड़ियों के जत्थे चकरनगर कस्बा से होकर गुजर रहे हैं।शनिवार शाम 5 बजे समाचार संकलित किया गया।