डिंडौरी: कनई सांगवा गांव के ग्रामीणों ने जल संकट के चलते नेशनल हाईवे सड़क पर खाली बर्तन डिब्बे रखकर लगाया जाम , किया प्रदर्शन
डिंडौरी जिले के कनई सांगवा गांव के ग्रामीण पानी की समस्या के चलते परेशान होकर नेशनल हाईवे सड़क मार्ग पर जाम लगाकर जिला प्रशासन और पीएचई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों और वाहनों सहित आम जनों की लंबी कतार लग गई । गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे मौके पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम मौजूद रहे ।