अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुराना चौराहा स्थित कोचिंग में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यातायात निरीक्षक मनीष सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और नशे में वाहन न चलाने के नियम बताए।