फरसगांव: पासंगी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में 25 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला गोदभराई किट
फरसगांव के वार्ड 15 पासंगी स्थित सामुदायिक भवन में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 16 निकाय एवं 9 अन्य विभागों से संबंधित रहे। नोडल अधिकारी गौरव साव व सहायक नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र कुर्रे के नेतृत्व में आयोजित शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे रहे।