मेरठ के गढ़ रोड स्थित अंजनी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गाजियाबाद निवासी एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक के भाई का आरोप है कि मरीज की हालत बिगड़ने पर सूचना देने के बावजूद कई घंटे तक कोई डॉक्टर देखने नहीं पहुंचा, जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #meerut #short #viralvideo #instgramreels #viralpost
Mawana, Meerut | Jul 31, 2026