मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में सपा का मार्च, पुतला दहन को लेकर पुलिस से झड़प
मुस्करा (हमीरपुर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से ब्लॉक कार्यालय तक मार्च निकाला। ब्लॉक कार्यालय के सामने राष्ट्रगान के बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया।
पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के पुतला ले जाने के बाद कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बनी रही।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सिविल ड्रेस में मौजूद होकर भाजपा कार्यकर्ताओं के पक्ष में हस्तक्षेप कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राठ-हमीरपुर की हर जरूरी खबर के लिए Rath Times को फॉलो करें। खबर पसंद आए तो Like और Share करें और अपनी राय संक्षेप में Comment में जरूर बताएं।
#RathTimes #मुस्करा #सपा #हमीरपुर #राठ
Rath, Hamirpur | Oct 5, 2026