रफीगंज: अब्दुलपुर के फैज आलम हत्याकांड से सनसनी, चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी; एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
रफीगंज शहर के अब्दुलपुर निवासी मोहम्मद सिदिक के 22 वर्षीय पुत्र फैज आलम की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के चाचा मोहम्मद अबूबकर ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दो युवकों को नामजद आरोपी बनाया है। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हाजीपुर मौलानगर निवासी मसूर आलम के पुत्र मो. सुफयान तथा राजा