अशोक नगर: गोरा कलां गांव: बहन से छेड़छाड़ रोकने पर किशोर पर युवक ने चढ़ाया ट्रैक्टर, पैर टूटा, कलेक्टर को दिया आवेदन
अशोकनगर जिले के गोरा कला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक किशोर ने जब उसकी बहन से छेड़छाड़ कर रहे युवक को रोका तो युवक ने किशोर पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। जिससे युवक का एक पैर घुटने से टूटकर अलग हो गया। मंगलवार को दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में शिकायती आवेदन लेकर आए गोरा कला निवासी आशीष अहिरवार उम्र16वर्ष ने बताया कि उसकी बहन और वह हिरावल गांव स्कूल जाते थे।