जमुई: अलीगंज इस्लामनगर में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने वृद्ध को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 18, 2025 जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज इस्लामनगर में मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे भूमि विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने 65 वर्षीय राजोराम की जमकर पिटाई कर दी। जिससे राजो राम बुरी तरह घायल हो गए। घायल राजोराम को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।