जमुई: बंधौरा गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 18, 2025 बंधौरा गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब 8:00 तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।