जमुई: महिसौड़ी चौक के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार दो लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 18, 2025 महिसौड़ी चौक के पास सोमवार की देर रात 10:00 बजे तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर ई- रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई रिक्शा पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा एक को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया।